बातों को पढ़ना आसान…
जज्बातों को पढ़ना मुश्किल होता है,
जो अल्फ़ाज़ समझे वो दिमाग….
जो जज्बात समझ जाये…
वही तो दिल होता है!!
मोहब्बत करना आसान….
निभाना मुश्किल होता है,
जो नफरत करे किसी से..
वो मोम नही…
वही तो संग दिल होता है!!
टूटकर जो छोड़ते है…
साँसे अपनी किसी गम में,
वो वीर नही….
वही तो बुजदिल होता है!!
जिंदगी छोड़ना आसान…
जीना मुश्किल होता है,
जो हर कठिनाईयों को..
अपने हौसलों से पार करे,
वो सिर्फ इंसान नही….
वही तो शेरदिल होता है !!
*****